खेत में ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भरसेन गांव में एक मंदिर के किनारे स्थित खेत में दो दिन से लापता ग्रामीण का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
भरसेन गांव निवासी शिव बालक का बेटा लाखन सिंह (45) मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि लाखन सिंह करीब दो दिन पहले घर से निकला था, फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह भरसेन गांव में बंबा के पास स्थित मंदिर के किनारे खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि लाखन की पत्नी की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। सदर कोतवाली के अपराध इंस्पेक्टर श्याम लाल ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। जिसे देखकर परिजनों ने किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।