फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़ नगदी व सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से नगदी, जेवर और सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव जैतापुर निवासी सोमेश्वर यादव के घर में सोमवार देर रात घुसे चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 19 हजार रुपये व खेत पर छिड़काव करने वाली मशीन चोरी कर ली। इसके बाद ग्राम प्रधान जैतापुर अभिषेक यादव के घर में चोरी करने का प्रयास किया। ताला काटे जाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

गांव के ही सुशील राठौर ने बताया कि चोरों ने उनके घर से आभूषण व 10 हजार रुपये पार कर दिए। इस संबंध में इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन ने बताया कि मशीन घर के पास मिल गई। सुशील राठौर के घर चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ितों ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें