फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक रहा समर्पित

Wed, 12 Aug 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल चलाकर सपाइयों ने पार्टी की नीतियां जन- जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। साइकिल रैली में सपा के कद्दावर नेता विधायक, मंत्री से लेकर निचला स्तर का कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए समर्पित नजर आया।
विज्ञापन



मंगलवार को औरैया शहर में अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली। वहीं बिधूना, एरवाकटरा, अछल्दा, फफूंद, मुरादगंज में भी सपाई साइकिल चलाते नजर आए।


 
शहर में साइकिल यात्रा का नेतृत्व अवधेश सिंह भदौरिया, ओके चौधरी, भोले गुर्जर ने किया। सपाइयों ने गली गली साइकिल यात्रा निकाली और सपा की नीतियों का बखान किया। साइकिल यात्रा माल्हेपुर, फरीदपुर, बरम्हूपुर, नरोत्तमपुर, करियापुर, भरतपुर, तुर्कीपुर, बिरिया आदि गांवों से होकर गुजरी।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने कहा कि साइकिल यात्रा में औरैया में जन- जन को सपा से जोड़ने का काम किया है। इसका प्रभाव आगामी चुनाव में अवश्य दिखाई देगा।


साइकिल यात्रा में रामशंकर निषाद, नाथूराम, अमित यादव, छोटू, हर्षित गुप्ता, सुनील गर्ग, लल्लू यादव्, श्याम प्रकाश, अनुराग, दीपू सिंह, अपूर्व यादव, रामनरेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें