फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 17 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला/ औरेया
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत व बिखरा पड़ा जला अनाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सदर कोतवाली के इकौरापुर गांव में बुधवार देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि उसे काबू में करने के लिए गांव के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग ने पड़ोसी के प्लॉट मेें पडे़ भूसे को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल अवनीश मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत ने अग्निपीड़ित विनोद राठौर को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


 इकौरापुर गांव निवासी विनोद राठौर मजदूरी करके अपने परिवार को गुजर-बसर करता है। बुधवार रात को विनोद राठौर परिवार समेत घर में सोया था। रात लगभग 11:30 बजे मकान में लगी आग को देख सभी लोग जाग गए और आग की बढ़ती लपटों को देख बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। विनोद व उसके परिजनों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड अधिकारियों को दी। साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि विनोद राठौर के पड़ोसी नेकराम के प्लॉट में पड़े भूसे में भी आग लग गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले गांव के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ित विनोद राठौर ने बताया कि आग से लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि घर में रखा तीन क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल बाजरा, दो बकरी, 10 हजार रुपये नगद के साथ ही दैनिक उपयोग का सामान, कपड़े व बिस्तर जलकर राख हो गए। अब उसे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें