फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान से लाखों के जेवरात व नकदी उड़ाई

Sat, 03 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने सर्राफा व्यवसाई की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात व नकदी उड़ा दी। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरूवार/शुक्रवार की रात दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी कसबा स्थित रेल बाजार स्थित सर्राफा व्यवसाई विशाल गुप्ता की दुकान के शटर का ताला अज्ञात चोरों ने तोड़कर दुकान में रखे पांच लाख रुपये के जेवरात व 20 हजार रुपये नकदी उड़ा ली।

घटना की जानकारी दुकानदार विशाल गुप्ता को तब हुई, जब वह सुबह दुकान पहुंचे और शटर का ताला टूटा देखा। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था। वहीं दुकान में रखी तिजोरी व दराज के लॉक टूटे मिले। शोरशराबा सुनकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया। चौकी इंचार्ज कंचौसी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की तहकीकात की और पुलिस कप्तान को अवगत कराया। व्यापारी नेता अनुपम गुप्ता ने कहा कि आए दिन इस तरह की वारदातें होती रहती हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

इससे चोरों के हौंसले बढ़ हुए हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। थानाध्यक्ष केडी यादव ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें