फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर ट्राला में पीछे से घुसा दूध लदा लोडर, चालक की मौत

Mon, 21 Sep 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22- कानपुर-इटावा हाईवे पर क्षतिग्रस्त लोडर में फंसे चालक को निकालने के लिए गैस वेल्डिंग से - फोटो : 1
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर करमपुर के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार लोडर आगे चल रहे ट्रॉला में जा घुसा। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर देहात स्थित थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव भारामऊ निवासी प्रमोद अवस्थी (32) लोडर चालक थे। उसने दो साल पहले ही अपना लोडर खरीदा था। रविवार देर रात वह कानपुर देहात के माती मुख्यालय स्थित अमूल प्लांट से लोडर में दूध लादकर इटावा और मैनपुरी के लिए रवाना हुए थे। सोमवार तड़के जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर करमपुर गांव के पास पहुंचे, अचानक लोडर बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में बुरी तरह से फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर के केबिन को कटर मशीन से काटकर अंदर फंसे चालक प्रमोद को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन में कोहराम मच गया। प्रमोद अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें