फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सरहद पर देश की सुरक्षा संग लोकतंत्र को जीवंत बनाएंगे सैन्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल सिंह
विज्ञापन


औरैया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए होने जा रहे मतदान रूपी लोकतंत्र के महापर्व पर सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात सैन्य कर्मियों को मताधिकार का मौका दिया जाएगा। तैनाती स्थल से ही वह इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट से वह पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दे सकेंगे। इसके लिए तीनों विधानसभाओं के कुल 2960 सैन्य कर्मियों के तैनाती कार्यालय को डाक भेजना शुरू किया है।



सरहद पर देश की सुरक्षा के संग सैन्य कर्मियों को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करने का मौका अपने आप में मजेदार रहने वाला है। उनके मताधिकार को मतगणना शुरू होने से एक मिनट पहले तक शामिल किया जाएगा। औरैया जनपद के अलग-अलग ब्लाॅकों के कुल 2960 लोग सैन्य विभागों में तैनात है। इसमें 155 महिलाएं भी हैं। जिन्हें तैनाती स्थल से मतदान में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। चुनाव अधिकारी आरओ संबंधित विभाग को इसे लेकर सूचना भेज रहे हैं। डाक के माध्यम से आरओ निकालकर पेन की टिक का प्रयोग करते हुए सैन्य कर्मी बंद लिफाफे में अपना मतदान वापस जनपद भेजेंगे। चार जून को मतगणना होगी। सुबह मतगणना शुरू होने के एक मिनट पहले तक आने वाले लिफाफों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। मतदान की नैतिक जिम्मेदारी निभाने में सैन्य कर्मियों को जिले से दूर होने की जद्दोजहद से जूझना नहीं पड़ेगा। ड्यूटी के साथ ही लोकतंत्र के पर्व वह भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन






एक नजर आंकड़ों पर



विधानसभा- कुल सैन्य मतदाता (इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट आधारित)

बिधूना 1086



दिबियापुर 859

औरैया 1015



कुल 2960

-



बोले जिम्मेदार

कन्नौज व इटावा के आरओ इस संबंध में सैन्य कर्मियों के विभागों को सूचनाएं भेज रहे हैं। सरहद पर तैनात सैन्य कर्मियों को इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट के जरिए लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनाया जाएगा। इस संबंध में विधान सभावार जानकारी जुटा ली गई है।



-महेंद्र पाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें