फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कबड्डी में मिहौली की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
 विजेता खिलाड़ियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी।  - फोटो : स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के तिलक स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें औरैया ब्लॉक के 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खोखो, कबड्डी, दौड़ में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। कबड्डी में मिहौली की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता समापन पर अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद अलग-अलग प्रतियोगिताओं में तालेपुर, जैतापुर, सिहौली, शहाब्दा, सेंगनपुर, तिवरलालपुर, खानपुर समेत कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खो-खो में बखरिया परिषदीय स्कूल की टीम ने बाजी मारी। वहीं 400 मीटर दौड़ में रौतियापुर की टीम अव्वल रही। कबड्डी में मिहौली स्कूल की टीम विजेता रही।
वहीं 50 मीटर दौड़ में जौरा व 100 मीटर दौड़ में बरबटपुर विजेता रही। कार्यक्रम के समापन पर अव्वल आई टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। समापन संबोधन में तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने खेलों के प्रति बच्चों की दिलचस्पी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक तौर पर परिपक्व होने में खेलों का विशेष महत्व है। प्रतियोगिता के संचालन में व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा, रश्मि पाठक, आशीष अवस्थी ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं अन्य शिक्षकों में प्रशांत अवस्थी, अरविंद दुबे, राजीव उपाध्याय, संजू सविता, अखिलेश चतुर्वेदी, दिनेश चतुर्वेदी, विपिन दुबे, आशुतोष द्विवेदी, अजीत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें