गुरुवार को 60 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें एक 14 वर्षीय किशोर के सैंपल की रिपोर्ट संक्रमित आई, जबकि उसके पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हो गई है। एक्टिव केस 27 हैं। जिसमें प्रवासी की संख्या 21 हो चुकी है। कुल ठीक हुई मरीजों की संख्या 27 बनी हुई है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि संक्रमित किशोर हरचंदापुर बढ़ीन थाना ऐरवाकटरा बिधूना का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से छह जून की रात को आया था।
आठ जून को चिकित्सकों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की ते किशोर व उसका पिता बुखार से पीड़ित पाए गए थे। आठ जून को चिचौली अस्पताल भेजकर सभी का सैंपल लिया गया था।
किशोर के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि उसके पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव युवक को दिबियापुर स्थित एव-वन अस्पताल में भेजा जा रहा है। हरचंदापुर निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर गांव में हड़कंप मचा। गांव व आस-पास के गांवों लोग भी सतर्क दिखे।