फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह मेन लाइन पर एक 45 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख अवध एक्सप्रेस के चालक ने अछल्दा स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इससे ट्रैक से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस को 20 मिनट तक रोका गया।
विज्ञापन

अछल्दा के न्यू रेलवे स्टेशन के पावर हाउस के सामने शनिवार सुबह पांच बजे ट्रैक पर 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन व एक हाथ कटा था। यह देख दूसरे ट्रैक से गुजर रही अवध एक्सप्रेस के चालक ने अछल्दा स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे पुलिस के साथ अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव के शिनाख्त का प्रयास किया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस दौरान इसी ट्रैक से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक रोका गया। ट्रैक से शव हटाने के बाद उसे रवाना किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। रंग सांवला व बड़ी दाढ़ी है। शरीर पर एक सफेद रंग की बनियान के साथ नीली सफेद चेक की शर्ट व नीले सफेद चेक रंग की लुंगी पहने है। सीधे हाथ की कलाई पर सफेद रंग का निशान है। पुलिस शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें