विवेकानंद ग्रामोउद्योग महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की ओर से चलाए जा रहे शिविर का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। प्राचार्य डा.डीपी सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को समय की उपासना करके उसका सदुपयोग का संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र छात्राओं ने बताया कि 4 फरवरी से ग्राम जमुहीं में प्रारंभ हुए शिविर में प्रतिदिन किसी न किसी समन्वित विचारधारावश प्रभातफेरी निकालकर ककराही गांव में विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ जागृति पैदा की। नेहरु युवा केंद्र इटावा एवं फल संरक्षण केंद्र औरैया, मद्य निवारण केंद्र इटावा, पशुपालन केंद्र औरैया, जिला उद्योग केंद्र औरैया आदि केंद्रों के अधिकारियों ने शिविर के दौरान विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। शिविर में शामिल छात्राओं ने प्रौढ़ शिक्षा के तहत गांव की वृद्धाओं को शिक्षित किया। डा.अजब सिंह यादव, रामशंकर गुप्ता, अंशू तिवारी, डा.राकेश तिवारी, प्रोफेसर इकरार आदि मौजूद रहे।