फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नुक्कड़ नाटक से दिया शिक्षा का संदेश

Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक पेश करते कलाकार। - फोटो : नुक्कड़ नाटक पेश करते कलाकार।
विज्ञापन
बिधूना। ब्लाॅक के ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाने के लिए एक अनूठी पहल की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ से आए कलाकारों ने हरदू गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम रविवार शाम यूपीएस हरदू के शिक्षकों के सहयोग से आयोजित किया गया। नाटक में कलाकारों ने शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उन्होंने दिखाया कि कैसे कुछ माता-पिता बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली 1200 रुपये की डीबीटी राशि को दूसरे कामों में खर्च कर देते हैं। यह राशि बच्चों की यूनिफॉर्म, जूते और कॉपी के लिए होती है।
कार्यक्रम में समर्थ एप से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, शारदा एप से घुमंतू बच्चों की शिक्षा और दीक्षा एप से पठन-पाठन की महत्ता को समझाया गया। कलाकारों ने अशिक्षा के दुष्प्रभावों को भी दिखाया।
विज्ञापन

कलाकारों ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि वे आधी रोटी खाएं, लेकिन बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया और कहा कि पढ़ी-लिखी लड़की घर की रोशनी होती है।
कार्यक्रम में आशीष तिवारी, आंशी, रेहान, मनीष, विनोद और गुड्डू जैसे कलाकार शामिल थे। यूपीएस हरदू से प्रधानाध्यापक अरुण प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, अवनीश कुमार, अहले चमन, अनुज कुमार, बीना, संजीव कुमार, कविता सिंह और अर्चना सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें