फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पारा 44 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

Sat, 17 May 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मंडी परिसर में पड़तीं रिमझिम फुहारें। - फोटो : अ​धिक तापमान में तेज धूप से बचने के लिए चेहरे को ढक कर जातीं छात्राएं।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अबकी शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में बढ़ती तपिश से लोग बेहाल दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को रही। उधर, दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

दोपहर में चटख धूप से बच्चे पसीने से तर-बतर नजर आए। उधर, लू से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ धूप की तपिश, गर्म हवा व लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। लू से जनहानि भी हो सकती है।
इसके असर को कम करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अपील की गई है कि घर से बाहर जाते समय शरीर को ढककर रखें, हल्के रंग के कपड़े पहनें, अंगौछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूते पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

इसमें बताया गया है कि थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी आदि तरल पदार्थ लेते रहे। घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचने के लिए पर्दे आदि की व्यवस्था करें। ओआरएस का घोल भी पीते रहना चाहिए। लू लगने के लक्षण समझ आएं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बाजार में मिल रही खाने-पीने के सामान की खरीदारी करते समय शुद्धता के बारे में सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार के सस्ते और नकली जूस से बचें और घर पर ताजे फलों से जूस तैयार करें।
12 से 4 के बीच धूप में न निकलें
दोपहर 12 से शाम 4 बजे के मध्य धूप में न निकलें। धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। नंगे पैर और बिना ढके धूप में न जाएं। प्रोटीन युक्त एवं बासी भोजन का सेवन न करें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बाेहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें