फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री पहुंचा पारा , जनमानस समेत पशु-पक्षी बेहाल

Mon, 20 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल के एक पखवाड़ा बीतने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को पारा 42 के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 रहा।
विज्ञापन



रविवार को सूर्य देवता की तपिश से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शरीर को झुलसाने वाली धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखा गया। जहां गर्मी से आम जनमानस त्रस्त रहा। तपिश भरी गर्मी सें पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे।

 
रविवार को पारा 42 के पारा पहुंच गया। गर्मी के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। सुबह से चिलचिलाती धूप का कहर लोगाें पर बरसने लगा। धूप से बचने को लोग विभिन्न प्रकार के जतन कर रहे थे, लेकिन वह सभी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी के चलते लोगों को घराें में दुबकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दे रहे है। पशु-पक्षी भी छाया में बैठकर गर्मी से बचते देखे जा रहे है। रविवार को प्यास के कारण एक पक्षी की मौत हो गई। सुबह 10 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस गर्मी में खास तौर पर बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें