फोटो 28एयूआरपी06- गर्मी से निजात के लिए नहर के पानी में अटखेलिया करते बच्चे
- फोटो : AURAIYA
गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते भीषण गर्मी से लोग बेचैन रहे। मौसम विशेषज्ञ अभी सप्ताह भर तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक संदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार की सुबह सूरज निकलते ही तेज धूप का एहसास हुआ। सूरज के निकलने के साथ तापमान भी तेजी से चढ़ा, लेकिन 10 बजे के करीब हल्के बादल छाए रहने से तापमान स्थिर हुआ, तो दो बजे तक हल्के बादल देखने को मिले। यह बादल सूरज की तेज तपिश के चलते अपना असर नहीं दिखा सके।