फोटो-31 एसओ को ज्ञापन देते सपा नेता।संवाद
अछल्दा/अजीतमल। सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सपा नेताओं ने रोष जताया।
शनिवार को सपा युवजन सभा के सचिव मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी सुरेश चंद्र को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर बेटी के संबंध में अभद्र और अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान कप्तान सिंह, रामवरण यादव, बबलू यादव, हैप्पी यादव व राजू यादव मौजूद रहे।
उधर, अजीतमल में सोशल मीडिया पर कथित रूप से टिप्पणी का सपा नेताओं ने विरोध किया। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रवक्ता योगेश सिंह ने पुलिस महानिदेशक को संबोधित पत्र कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह को सौंपकर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर बेटी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तारी की मांग की है। (संवाद)