प्रदेश के अन्य जनपदों की ही औरैया में पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जलवीर सिंह यादव एवं जिला मंत्री अरविंद राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अन्य शिक्षक समस्याओं को भी जोरदारी से उठाया गया।
शिक्षक नेताओं के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षकों की पदोन्नति की जा रही है, जबकि औरैया में अभी भी प्रारंभ नहीं हुई। इससे शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में रोष है। नेताओं ने बीएसए के साथ अन्य मांगों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में दीपक दुबे, ओमेंद्र चौहान, संजय पांडेय, महेश शर्मा, कपिल यादव, अमित पाल, श्यामेंद्र राजपूत, अनिल यादव, धर्मवीर यादव, फेरु यादव आदि मौजूद रहे। बीएसए राजेश कुमार श्रीवास ने आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को पदोन्नति देकर प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा।