फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने को शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य जनपदों की ही औरैया में पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जलवीर सिंह यादव एवं जिला मंत्री अरविंद राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अन्य शिक्षक समस्याओं को भी जोरदारी से उठाया गया।
विज्ञापन


 
शिक्षक नेताओं के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षकों की पदोन्नति की जा रही है,  जबकि औरैया में अभी भी प्रारंभ नहीं हुई। इससे शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में रोष है। नेताओं ने बीएसए के साथ अन्य मांगों पर विस्तृत चर्चा की।



प्रतिनिधिमंडल में दीपक दुबे, ओमेंद्र चौहान, संजय पांडेय, महेश शर्मा, कपिल यादव, अमित पाल, श्यामेंद्र राजपूत, अनिल यादव, धर्मवीर यादव, फेरु यादव आदि मौजूद रहे। बीएसए राजेश कुमार श्रीवास ने आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को पदोन्नति देकर प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें