औरैया। वार्षिक चुनाव के लिए राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का सदस्यता अभियान छह जनवरी से शुरू होकर 22 तक चलेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि सदस्यता अभियान होने के बाद सूची एल्डर्स कमेटी को सौंपी जाएगी।
राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर मिश्रा ने बताया कि पिछला साल 27 फरवरी को चुनाव हो गए थे। इसी बार भी फरवरी में चुनाव संपन्न कराने का प्रयास रहेगा। सदस्यता अभियान छह से 22 जनवरी तक चलेगा।
पहली बार सदस्यता लेने वाले अधिवक्ता को एक पासपोर्ट साइज फोटो और सीओपी युक्त रजिस्ट्रेशन पहचान पत्र की फोटो कॉपी देनी हो गई। सदस्यता के लिए अधिवक्ता को 120 रुपये देने होंगे। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद फाइनल सूची एल्डर्स कमेटी को सौंप दी जाएगी। इसके बाद चुनाव की तारीख तय होने के बाद कार्रवाई शुरू होगी। फरवरी में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।