फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बढ़ी, न्यूनततम तापमान 5.5 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
अलाव् - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शीतलहर के चलते मौसम के तेवर दिनोंदिन सख्त होते जा रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही गलन रही। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन बाद राहत के आसार जताए और फिर उसके बाद तापमानों में गिरावट और गलन बढ़ने की बात कही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकार्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 71 और न्यूनतम 30 प्रतिशत रिकार्ड किया गया है। दिन के समय हवाओं की गति पश्चिम दिशा में सात से 26 किलोमीटर प्रतिघंटा और रात के समय हवाओं की गति सात से 11 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण दिशा में रिकार्ड की गईं। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार और सोमवार को आसमान साफ रहने और तापमान स्थिर रहने की आसार जताए। हालांकि दो दिनों बाद गलन बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
शनिवार की सुबह से ही गलन रहने से लोगों के दिन की शुरुआत देरी से हुई। सूरज निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली लेकिन धूप का असर अधिक नहीं देखने को मिला। शाम के समय सूरज ढलते ही गलन के चलते बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कम संख्या में वाहन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें