फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक पत्रिका में बौद्धिक प्रतिभा के लेख होंगे प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक जीवन चेतना के रूप में हुई। इसमें कवियों ने काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। समिति की वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजनीति शास्त्र की प्रोफेसर डा. ममता चौहान ने समाज व आध्यात्म से जुड़कर हमेशा कार्यरत रहते हुए वरिष्ठ नागरिकों को समाज से जुड़े रहने के लिए कहा। कवि डा. गोविंद द्विवेदी की कविता कुछ पाने के लिए मित्र खुद खो जाना पड़ता है, पागलपन की हद तक साधक को जाना पड़ता है, कवि गोपाल पांडेय की कविता वीरगाथा काल वाले, शब्दभेदी बाण वाले पूर्वज हमारे अभिमान के प्रतीक हैं, पर खूब तालियां बजीं।
समारोह में पहली बार महिला सदस्यों ऊषा पालीवाल, कुसुम शर्मा, शांती गुप्ता, नीरू गुप्ता, लक्ष्मी पोरवाल, बेबी पोरवाल ने भी सहभागिता की। प्रेमनारायण तिवारी, कृष्ण सिंह चौहान, ब्रह्मप्रकाश गुप्ता आदि ने नवीन सदस्यता ग्रहण की। समिति के पदाधिकारियों के बीच तय हुआ कि वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन होगा। इसमें बौद्धिक प्रतिभा से समन्वित लेख का प्रकाशन किया जाएगा। समिति के सचिव आरके शुक्ला ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। अध्यक्ष डा. डीपी सिंह, डा. अशोक शर्मा, हरी कुमार पालीवाल, डा. अजब सिंह, डा. एमपी शुक्ला, रामासरे अवस्थी, एससी मिश्रा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें