एरवाकटरा (औरैया)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेखूपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इसके विरोध में प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर औरैया निवासी डॉ. अनिल यादव को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान कर्जदार होता जा रहा है। सिंचाई का मूल्य निकालना भी मुश्किल है। उन्होंने किसानों की इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए किसान आयोग का गठन करने की मांग की।
बैठक में सतीश यादव, गोविंद सिंह, विनोद सिंह पूर्व प्रधान, युवराज सिंह, भारत सिंह, सुरेश चंद्र तिवारी, सुभाष चंद्र यादव राजेश सिंह पूर्व बीडीसी विश्वनाथ आचार्य, कुलदीप सिंह विपिन कुमार मौजूद रहे।