फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और उपभोक्ताओं को सीधे जोड़ेगा धन्योत्मा ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को किसान उत्पादक संगठनों, उत्पादक समूहों, महिला स्वयं सहायता समूह तथा देशी घी के उत्पादों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के पहले जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने किसानों और उपभोक्ताओं को आपस में जोड़ने के लिए डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म के रूप में धन्योत्मा नाम का मोबाइल ऐप लांच किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि एफपीओ से जुड़े 3200 किसानों, 4000 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 50 हजार से अधिक महिलाओं तथा देशी घी के सैकड़ों उत्पादकों की मार्केटिंग की समस्या को ध्यान में रखकर मोबाइल ऐप बनाया गया है। ऐप को लांच करने का मकसद किसान को उत्पाद का वाजिब मूल्य दिलाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती को छोड़कर व्यवसायिक खेती की ओर ध्यान देने की जरूरत है। एप के माध्यम से किसान सीधे उपभोक्ताओं को अपने उत्पादों की बिक्री कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकेंगे। वहीं उपभोक्ताओं को उनके मन मुताबिक चीज उपलब्ध हो सकेगी।
उपकृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि इस डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म में कोई बिचौलिया नहीं होगा। किसान उत्पादक संगठन, उत्पादक समूह, स्वयं सहायता समूह, देशी घी, पोल्ट्री, डेरी प्रोडक्ट आदि के उत्पादक किसान निशुल्क अपना रजिस्ट्रेशन कराकर यूजर आईडी पासवर्ड द्वारा इसमें शामिल होंगे। किसान अपने खेत में बोई फसल, अनुमानित उत्पादन, फसल की विभिन्न अवस्थाओं के जिओ टैग युक्त फोटो धन्योत्मा मोबाइल ऐप में अपलोड करेंगे। दूसरी तरफ उपभोक्ता इस ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर फीड की गई मात्रा के अनुसार कृषि उत्पादों की खरीददारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

गोष्ठी में पीडीआरजी के एफपीओ के सीईओ यतींद्र सिंह ने मोबाइल एप द्वारा सरसों के तेल, मल्टीग्रेन आटा, मूंग दाल और बेसन की सीधी बिक्री कानपुर की ग्राहक श्रीमती विमलेश कुमारी को ऑनलाइन की। गोष्ठी में आईआईटी कानपुर इंक्यूबेटेड (वीडीएआई बायो सेक) ने मोबाइल ऐप की तकनीकी जानकारी दी।
इस मौके पर सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा, पीडी हरेंद्र कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार, डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी, उपायुक्त उद्योग संध्या यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें