फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ नहीं होगा भेदभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शुक्रवार को फीडर रोड स्थित एक स्कूल में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी की असली पूंजी कार्यकर्ता ही हैं। अगर किसी कार्यकर्ता को कोई समस्या आए तो वह उन्हें बताएं। उसकी समस्या का समाधान उच्च अधिकारियों और पदाधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा।
अगर कोई कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करता है तो पार्टी उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है। हर कार्यकर्ता के सम्मान का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान अनिल गुप्ता, गोविंद सिंह भदौरिया, अनिल शुक्ला, रमेश गुप्ता, कुलदीप कठेरिया, सतीश गोयल, ऋषि पांडे, निर्मला चौहान व भानु ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें