दिबियापुर (औरैया)। चार दिन पहले फफूंद रोड स्थित निजी चिकित्सालय के बाहर से चोरी गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिबियापुर पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को इम्तियाज अली सिद्दीकी निवासी फहीमाबाद लेबर कालोनी चमनगंज कानपुर की बाइक चोरों ने केएमसी के बाहर से चुरा ली थी। इस मामले की रिपोर्ट दिबियापुर थाने में दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार को चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक मोहम्मद शाकिर, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बाइक सवार दो युवकों ककोर बैसुंधरा मार्ग पर साईं मंदिर के पास से पकड़ लिया। दोनों युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पड़ताल करने पर बाइक 27 जुलाई को हुई चोरी की निकली। पकड़े गए दोनों युवकों रिषभ यादव पुत्र राजबहादुर यादव एवं छोटे उर्फ राधे पुत्र दशरथ यादव निवासी लहोखर को पुलिस ने जेल भेज दिया।