फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की बैठक शुक्रवार को हुई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व आगरा खंड से शिक्षक एमएलसी के अधिकृत प्रत्याशी गुमान सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में अल्प वेतनभोगी वित्तविहीन शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिले के 11 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की कोरोना हाटस्पाट पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ड्यूटी लगाई गई है जो पूर्णत: गलत है। प्रधानाचार्य, शिक्षकों का कार्य प्रवेश व्यवस्था करना व आनलाइन कक्षाएं संचालित करना है। डीआईओएस से ड्यूटी हटाए जाने की मांग की जाएगी।
संरक्षक प्रेम नरायण दुबे ने बताया कि सरकार ने शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी की है। घोषणा के बाद भी 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय नहीं दिया। प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने कहा कि 50 फीसदी छात्रों व उनके अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। बिजली व नेटवर्क समस्या भी बाधित है ऐसे में आनलाइन शिक्षा मजाक बनकर रह गई है। जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित व जिला मंत्री नवीन तिवारी ने कहा कि आनलाइन कक्षाएं केवल दिखावा है। बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने राधाबल्लभ इंटर कालेज फफूंद, राधारमण इंटर कालेज, राधाकृष्ण इंटर कालेज, श्रीराम इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज बल्लापुर, बाबरपुर नगर के सभी विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें