फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान उत्पादन संगठन कृषि विकास की कुंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैैया। किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) कृषि विकास की कुंजी है। इससे प्रतिकूल मौसम, बाजार की अनिश्चितता व पूंजी जैसी समस्याओं को हल कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह बात डीएम अभिषेक सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन की बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने जनपद में गठित किसान संगठन व नये कृषक समूहों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने जनपद में जैविक खेती, दुग्ध उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, मत्स्य पालन, देशी घी जैसे क्षेत्रों में एफपीओ की संभावनाओं के बारे में बताया। बैठक में सीडीओ ब्रज किशोर पाठक, उपायुक्त उद्योग संध्या यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें