अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के सभागार में मंगलवार को एसडीएम रमेश यादव ने ईओ विजय कुमार सिंह, चेयरमैन रानी पोरवाल और सभासदों के साथ बैठक की। बैठक में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करने और अफवाहों से बचने के लिए कहा गया। साथ ही सभी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम रमेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन का हर हाल में पालन किया जाए। साथ ही अफवाहों को फैलाने से बचने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन में नियमों को तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
वार्डों में राशनकार्ड से वंचित, गरीब पात्रों की सूची उपलब्ध कराने के लिए सभासदों को पारदर्शिता के साथ चिंह्नीकरण करते हुए चेयरमैन व ईओ के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को राशन मुहैया कराया जा सके। प्रत्येक गरीब और पीड़ित के घर तक राशन पहुॅचाया जा रहा है। सभासदों को पात्र लोगों की सूची ईओ, चेयरमैन के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।