औरैया। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। अधिकारियों ने शनिवार को हिंदू-मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ सदर कोतवाली में बैठक की। डीएम व एसपी ने सभी से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
शनिवार को डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने हिंदू व मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर नियमों का पालन कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने दोनों संप्रदाय के धर्म गुरुओं से लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील करने को कहा। उन्होंने सभी से मुंह पर रुमाल या मास्क लगाने की अपील की।
उन्होंने सोशल डिस्टेंस कायम रखने के लिए हिंदू समाज के धर्मगुरुओं से मंदिरों में होने वाली पूजा-पाठ बंद कर घरों में पूजा करने को कहा। मुस्लिम समाज से मस्जिद में नमाज अता न करने की अपील की। मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित मौजूद रहे।