फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के गुनहगारों को मिली सजा से डरेंगे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को एक विचित्र पहल सेवा समिति की शाखा तुलसी की बैठक बुधवार को क्रोनिक एकेडमी में आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने निर्भया हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और न्याय की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

महिला शाखा तुलसी की प्रभारी मीरा गुप्ता ने कहा कि इस अमानवीय घटना ने पूरे देश को झकझोर कर शर्मसार कर दिया था। कोर्ट के फैसले पर समूचे देश की निगाह टिकी हुई थी, फैसला भले ही देर में हुआ, लेकिन फैसले पर पूरे देश की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। निर्भया के माता-पिता, परिजनों व देशवासियों के लंबे संघर्ष के बाद न्याय मिला।
निर्भया की याद में उनके दिलों में धधक रही आग को दरिंदों के डेथ वारंट ने शांत किया है। श्री गोपाल इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका शशि कला पुरवार ने कहा कि अदालत के इस फैसले से महिलाओं का न्यायपालिका पर भरोसा बढ़ा है। अब अपराधियों को ऐसे कुकृत्य का सबक मिलेगा। सुनीता चौबे ने कहा कि मासूम बच्चियों व महिलाओं से दुराचार, अत्याचार व दरिंदगी के मामलों में सरकार व न्यायपालिका को प्राथमिकता के आधार पर अधिकतम छह माह में सजा का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन

बबिता गुप्ता ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मासूम बेटियों व महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले गुनाहगारों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे इस तरह के अपराध करने वालों को कई बार सोचने के लिए विवश होना पड़े। बैठक में यूविका पोरवाल, लक्ष्मी विश्नोई, सीमा पोरवाल, सुमन पोरवाल, प्रतिभा सोनी, आरती गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, उषा वर्मा, शारदा देवी, दामिनी, शशि, अविका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें