फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा कर्मी घेरे रहे सीएमओ दफ्तर, नारेबाजी

Thu, 21 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्से से प्रमोशन, समायोजन जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड पब्लिक  हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन(यूपीपीएचएमए) के बैनर तले सीएमओ कार्यालय कर्मियों ने संघर्ष की राह पकड़ रखी है।
विज्ञापन



आंदोलन की श्रृंखला में स्वास्थ्य कर्मी 18 मई से सीएमओ कार्यालय परिसर में कलमबंद हड़ताल कर धरना पर हैं। बुधवार को यूपीपीएचएमए के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर हंगामी प्रदर्शन कर सीएमओ कार्यालय का घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।


यूपीपीएचएमए के जिलाध्यक्ष राकेश चंद्र ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों का शोषण करती आ रही है। कर्मियों का प्रमोशन, समायोजन, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, वर्ष 1964 के पश्चात् कार्यालयों में सृजित पदों को संवर्ग में शामिल करने जैसी अति महत्पूर्ण मांगें लंबित हैं।
विज्ञापन



जिला मंत्री युगल किशोर त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की मांगों को सरकार नजरअंदाज करती रही है। इससे कुपित संगठन के पदाधिकारी 18 मई से 23 मई तक कलमबंद हड़ताल कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन



प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार, रामऔतार, संजूलता, विनोद कुमार, प्रबल चतुर्वेदी, मनोज कुमार आदि प्रमुख रहे।
           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें