फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ई संजीवनी से मिलेगा परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान मरीजों के लिए हर जिले में टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की गई थी। इसके साथ ही शासन ने ई-संजीवनी सेवा भी शुरू किया था, इससे लोगों को काफी लाभ मिला था। इस बार फिर से शासन ने ई संजीवनी सेवा सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के दौरान पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कोविड के अलावा दूसरी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। शासन ने ई संजीवनी को शुरू किया। अनलॉक के बाद इस एप की तरफ ध्यान बंद कर दिया था। पिछले वर्ष कोरोना काल में ई-संजीवनी एप से जिले के 500 के करीब घर बैठे इलाज की सुविधा ली थी। (संवाद)
ऐेसे लें एप का लाभ सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले एप डाउन लोड कर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाइड कराना होगा। नंबर रजिस्टर करने के बाद टोकन जारी किया जाएगा। मिलने पर लाभ लेने के लिए लॉगिन किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के बाद कुछ देर में नंबर आने पर अपनी समस्या बताने पर ई प्रिस्क्रिप्शन डाउनलोड का विकल्प दिया जाएगा। जिसके बाद आप डॉक्टर द्वारा दिए गए सुझाव व दवाओं को लेकर घर बैठे ही अपना उपचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें