फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौ बजे के बाद शुरू हो रही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी

Sun, 19 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-6- दंत रोग विभाग की ओपीडी में खाली पड़ी डॉ. जूही यादव की कुर्सी व सफाई करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज की ओपीडी निर्धारित मानकों के तहत संचालित नहीं हो रही है। यहां सुबह आठ बजे से मरीज तो पहुंच जाते हैं लेकिन डॉक्टरों का ओपीडी में पहुंचना नौ बजे के बाद शुरू होता है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों मौसम से जुड़े मरीजों की अच्छी खासी संख्या है। फिजिशियन की ओपीडी में 300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। यह ओपीडी दो डॉक्टरों के हवाले है। ओपीडी के बाहर सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई लेकिन ओपीडी के दरवाजे बंद रहे। खाली कुर्सी देख मरीजों को इंतजार करते-करते नौ बज गया। इसके बाद डॉक्टरों का आना शुरू हुआ।
फिजिशियन के अलावा अन्य ओपीडी के बाहर भी मरीजों की भीड़ जुटी रही। बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, ईएनटी, दंत रोग विभाग लगभग सभी ओपीडी का हाल यही रहा। नौ बजे तक ओपीडी के दरवाजे बंद रहे। नौ बजे के बाद ओपीडी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी मरीजों के पर्चे के आधार पर नंबर व्यवस्था अपनाते नजर आए।
विज्ञापन


वर्जन
कुछ डॉक्टरों को समाधान पुर्वा में एमबीबीएस के छात्रों की क्लास लेनी होती है। बाकी अन्य को ओपीडी में समय से पहुंचना चाहिए। डॉक्टरों को हिदायत दी जाएगी।-डॉ. मुकेश वीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

ओपीडी में सुबह आठ बजे से शुरू होने का प्रावधान है। डॉक्टरों को समय से पहुंचना चाहिए। नोटिस जारी किए जाएंगे। मरीजों से फीडबैक लेकर प्रत्येक ओपीडी की समीक्षा भी होगी।-डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज

फोटो-6- दंत रोग विभाग की ओपीडी में खाली पड़ी डॉ. जूही यादव की कुर्सी व सफाई करता कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें