फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कंचौसी में थम गए मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस के पहिए, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

Sat, 29 May 2021 12:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस का कानपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाते समय औरैया के कंचौसी स्टेशन के पास ब्रेक शू जाम हो गया। इसपर आनन-फानन ट्रेन रोकी गई जिससे रेलवे अफसराें और कर्मचारियों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
कंचौसी में खड़ी मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के कंचौसी में शनिवार सुबह कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक जलने की गंध आने पर अफरा-तफरी मच गई। झींझक के स्टेशन मास्टर ने यह सूचना कंचौसी स्टेशन अधीक्षक को दी। मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


करीब तीस मिनट तक ट्रेन की जांच पड़ताल की गई। जांच में पाया गया कि ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू में मामूली कमी आ गई, जिसके कारण उसमें से जलने की गंध आने लगी थी। कोई विशेष समस्या न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

इससे दो मालगाड़ियों को परजनी रेलवे स्टेशन व एक को न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन के सामने रोका गया। सब कुछ ठीक मिलने पर ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें