फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देर से स्कूल पहुंचे मास्टर जी, गेट पर ताला

Sun, 18 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
स्कूल गेट पर शिक्षकों के आने का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : स्कूल गेट पर शिक्षकों के आने का इंतजार करते बच्चे।
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। विकासखंड के ग्राम बहादुरपुर रुरू स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर शनिवार को सुबह 7.55 बजे ताला लटका मिला। इससे बच्चे शिक्षक के आने का इंतजार करते रहे। इससे अभिभावकों ने रोष जताया।
विज्ञापन

बच्चों के अनुसार कुछ देर बाद में पहुंचे विद्यालय के प्रधानाध्यापक केके गौतम ने बताया कि वह बीआरसी पर बच्चों की पुस्तकें लेने गए थे, इसलिए लेट हो गए।
उन्होंने बताया कि दूसरे शिक्षक नीलेश कुमार चोटिल हैं, इससे उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हो गई। बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा ने बताया कि संबंधित शिक्षकों को विद्यालय देर से पहुंचने के लिए नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें