फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज

Wed, 28 Jan 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन चौराहे के पास रंगमहल गेस्ट हाउस में बुधवार सामूहिक विवाह का कार्यक्रम होगा। इसमें 65 जोड़े एक दूसरे का हाथ थामेंगे। इसके लिए मंगलवार देर रात तक तैयारी चलती रहीं। छिटपुट बूंदाबांदी के बीच टैंट से लेकर अन्य इंतजाम पूरे किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025-26 के तहत जिले को 385 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके पहले चरण में 320 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। ऐसे में अब शासन स्तर से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष अब महज 65 जोड़ों को लाभ देना शेष है। अब बुधवार को 65 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने बताया कि 65 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें