फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश और ठंडी हवाआें ने फिर बढ़ाई ठंड

Wed, 28 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-46-फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म शेड के नीचे पानी से बचते यात्री। संवाद - फोटो : बरसात से बचने को छाता लगाकर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
औरैया। मौसम ने मंगलवार को यू-टर्न लिया। सुबह से ही बादल छाए रहने के बाद शाम होते-होते जिले भर में हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। कई दिन से निकल रही धूप लोगों को राहत दे रही थी, पर बारिश और ठंडी हवाआें से फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

उधर, सरसों व आलू की फसल के लिए हल्की बारिश मुफीद है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश ज्यादा हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने 27-28 जनवरी के दौरान बारिश का अनुमान जताया था। उनके अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इससे ठंड का अहसास बढ़ गया। मंगलवार सुबह धूप नहीं निकली। इबिधूना में शाम करीब 4ः15 बजे हल्की बारिश हुई।
इसके अलावा औरैया, बेला, दिबियापुर, अछल्दा, अजीतमल में शाम लगभग पांच बजे बारिश हुई। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई। बारिश के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्लेटफार्म पर शेड की आड़ लेनी पड़ी।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की वर्षा गेहूं की फसल के लिए लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है इस समय क्षेत्र में पहले बोई गई सरसों की कटाई चल रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हल्की बनी रहती है तो इससे फसल को कोई विशेष नुकसान नहीं होगा, बल्कि जमीन में नमी रहने से आगे की खेती के लिए भी लाभ मिलेगा। कई गांवों में किसान पकी फसल की कटाई कर उसे सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते भी नजर आए।
वहीं, रुरूकलां व आसपास के क्षेत्रों में आलू की खेती अधिक होने के कारण किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। हल्की बारिश से आलू की फसल को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।अगर अधिक बरसात हुई तो नुकसान उठाना पड़ जाएगा।

फोटो-46-फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म शेड के नीचे पानी से बचते यात्री। संवाद- फोटो : बरसात से बचने को छाता लगाकर जाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें