फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिया पर बैठे राज मिस्त्री नहर में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलोखर में नहर में डूबने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव बरामद कर लिया। परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच युवक आराम करने के लिए पुलिया पर बैठ गया था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया।
विज्ञापन

गांव जलोखर निवासी राजमिस्त्री विशाल कुमार (25) बुधवार को काम करने के बाद वह घर पहुंचा। देर रात खाने के बाद वह गर्मी के कारण घर के पास से निकली नहर पर आराम करने के लिए पुलिया पर बैठ गया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद वह नहर में गिरकर डूब गया। कोतवाली पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने तीन घंटे बाद पुलिया से कुछ दूरी पर शव को बरामद कर लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें