फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरेलू विवाद में राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 19 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव जागूपुर में घरेलू विवाद से परेशान एक 32 वर्षीय राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

गांव जागूपुर निवासी मनीष (32) पुत्र रामअवतार का शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर उसने रात करीब 10 बजे यह कदम उठा लिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी शिवानी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल बाबू चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें