एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र की बढि़न चौकी के अंतर्गत आने वाले मठबंधा मंदिर के समीप रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर की बाइक व नकदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
क्षेत्र के गांव कन्नपुर निवासी सरजेश प्रताप सिंह इटावा जनपद के सरसईनाबर सीएचसी में 102 एंबुलेंस में चालक पद पर तैनात है। पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे वह बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में एरवाकटरा क्षेत्र के बढि़न चौकी क्षेत्र के मठबंधा मंदिर के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार बदमाश उसे पीटकर पर्स, मोबाइल व बाइक लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।