फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली में कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला अशोकनगर निवासी नीतू तिवारी पुत्री सत्यनारायन ने दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि तीन दिसंबर 2023 को उसकी शादी शिवम पांडेय निवासी खोयला थाना फफूंद के साथ हुई थी।
परिवारीजनों ने शादी में नकदी व आभूषण दिए थे। शादी के कुछ महीने बाद से ससुरालीजन पति शिवम पांडेय, ससुर आलोक पांडेय, सास शशि, ननद शिवानी व शिवा कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने तक उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। बताया कि उसे मायके ले जाने के लिए 16 अगस्त को उसका भाई आया, लेकिन ससुरालियों ने उसे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने दहेजलोभी ससुरालियों पर जान से मारने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है, अभियुक्तों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें