फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
- मायके पहुंचे लोगों ने की तोड़फोड़, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर ससुराल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्लापुर निवासी संजीव राजपूत पुलिस विभाग में राठ हमीरपुर में तैनात हैं। उसकी शादी गांव चमरौआ निवासी मांडवी के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार को उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बच्चे अंदर गए तो मांडवी के शव को फांसी पर लटकता पाया। इसकी जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी। मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। ससुराली फरार हैं। कोतवाल राजदेव प्रजापति ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें