फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गृह कलह से परेशान विवाहिता फंदे से लटकी

Mon, 01 Sep 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31 एयूआरपी 12 रिया फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला घर में साड़ी के फंदे से लटकी मिली। कमरे का शीशा तोड़कर लोग अंदर घुसे और उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
कोतवाली के विद्या नगर निवासी मयंक परिहार की शादी 23 नवंबर 2023 को पैगूपुर निवासी संजय सिंह की पुत्री रिया (20) के साथ हुई थी। राजन खाद की दुकान किए है। उसके पिता अजय व मां नीलम अहमदाबाद में रहते हैं। राजन पत्नी रिया, बाबा हरनारायण व दादी रामदुलारी के साथ रहता है। कुछ दिन पहले मां नीलम भी घर आई थीं।
परिजनों के अनुसार रविवार को राजन दुकान पर चला गया। रिया छत पर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद दादी छत पर गईं। वहां उन्होंने रिया को छत के पंखे से गले में साड़ी का फंदा डाले लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

कमरा अंदर से बंद होने पर लोग खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर गए। उन्होंने रिया को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिया को गाड़ी से सीएचसी ले गई।
सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर रिया की मारपीट कर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप यह भी है कि घर में किसी बात को लेकर कलह होती थी। इससे रिया परेशानी थी।
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें