औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों की ससुरालियों से कहासुनी हो गई। बाद में समझौता हो गया तो पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर निवासी अशोक पांडेय की पुत्री मोहिनी (29) की शादी सात साल पहले शहर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी सोनू के साथ हुई थी। सोनू लोडर चलाता है। उसके दो बच्चे हैं।
गुरुवार रात अज्ञात कारणों से मोहिनी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह मोहिनी का शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई धीरू की काफी देर तक ससुरालियों से बहस होती रही। बाद में मोहिनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है।