फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जहरीला पदार्थ खाने के बाद विवाहिता की कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र के मझपुरवा रोड निवासी अरुण सविता की पत्नी कंचन (30) ने शनिवार देर रात किसी बात से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई और वह लोग निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर हालत में सुधार न होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन विवाहिता का शव लेकर घर आ गए। सोमवार को मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कंचन की एक बेटी और दो बेटे हैं। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें