फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदा लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी

Tue, 12 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर रूरू निवासी नितिन सेंगर की पत्नी मुस्कान (27) ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मुस्कान इटावा जिले के ताखा क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी स्वर्गीय उदयवीर सिंह भदौरिया की सबसे छोटी पुत्री थीं। उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व नितिन सेंगर हमीरपुर रूरू के साथ हुआ था।
मृतका के ससुर शिवप्रताप ने पुलिस को बताया कि मंगलवार करीब तीन बजे मुस्कान ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और कमरे में लगे रोशनदान में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। दिव्यांग पति नितिन ने उसे बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने अंदर झांक कर देखा तो मुस्कान फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

इस पर उसने बाहर से ही चाकू से दुपट्टे का फंदा काट दिया। घटना की जानकारी पाकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। जब लोगों ने धक्का मारकर कमरे का दरवाजा खोला तो मुस्कान जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांचकर एवं तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें