फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिव्यांग से कराई शादी, अब गंभीर हालत में छोड़ने का आरोप

Tue, 07 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। अजुआपुर निवासी एक युवक ने ससुरालीजन पर धोखाधड़ी कर दिव्यांग लड़की से शादी कराने का आरोप लगाया है। बताया कि मां के बीमार होने पर पत्नी को मायके भेज दिया। हर माह रुपये देने के बाद भी ससुरालीजन ने उसका इलाज नहीं कराया। गंभीर हालत में पत्नी को घर छोड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अजुआपुर निवासी रवि शंकर दुबे की शादी 22 अप्रैल 2016 रिश्तेदारों ने धोखाधड़ी कर कानपुर देहात के गांव रसधान निवासी एक युवती से कराई थी। विदाई के बाद जब घर पहुंचे तो पत्नी धड़ से लेकर पूरी तरह से पैरालाइज थी। शादी के बाद रवि ने उसका खूब इलाज कराया। इसी बीच उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने ससुराल में फोन कर पत्नी को ले जाने के लिए कहा। पत्नी का भाई उसे मायके ले गया। हर माह उसके इलाज के लिए रुपये भी देता रहा लेकिन ससुरालीजन ने रुपये बीमारी में न लगाकर अन्य कामों में लगाते रहे।
इससे वह और भी गंभीर स्थिति में पहुंच गई। आरोप है कि तीन अक्तूबर को वह खेत पर काम करने गया था, तभी ससुरालीजन उसे गंभीर हालत में घर छोड़ गए। जब उसने फोन पर पूछा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें