फोटो-23एयूआरपी-1- थाने में शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित
- फोटो : AURAIYA
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी से एक अन्य प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट कर दी। ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
याकूबपुर निवासी अजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी का सहार सेक्टर संयोजक भी है। शुक्रवार को वह मढ़ाहदासपुर में वोट मांग रहा था। इसी बीच चुनाव लड़ रहे शोभित यादव के समर्थक शिवप्रकाश, रामवीर. धर्मेंद्र प्रताप अन्य लोग अचानक आ गए और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप लगाया कि इन लोगों ने चुनावी रंजिश में उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। मारपीट के दौरान एक ने अजय का गला भी दबा दिया। इसी बीच गांव की ओर से ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उपनिरीक्षक आरके यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मारपीट की बात सामने आ रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।