फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से लौट रहे शिक्षक को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
फोटो03एयूआरपी 30- पीट पर चोट के निशान दिखाता शिक्षक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर की किशनी रोड स्थित बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय से लौट रहे शिक्षक अनिल कुमार को शनिवार को दबंगों ने पीट दिया। शोर सुनकर पहुंचे साथी शिक्षकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षक ने घटना के बारे में कोतवाली में तहरीर दी है। गरियपुर निवासी अनिल ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज से निकलते ही चार-पांच युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर कॉलेज का स्टॉफ मौके पर पहुंचा। इस बीच लोगों को आता देख दबंग युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर के बाद भी दबंग युवकों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें