फोटो-06 दुकान में सजीं राखियां।संवाद
-एक से 500 रुपये तक के दाम की उपलब्ध हैं राखियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है। दुकानों व बाजारों में फैंसी राखियों की चमक देखते ही बन रही है। राखी खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में दुकानदारों ने भी तरह-तरह की राखियों का स्टॉक जुटा लिया है।
बाजार में एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। युवतियों और महिलाओं में फैंसी, मोती, स्टोन व डिजाइनर राखियों की मांग अधिक है। पारंपरिक लाल, पीली, हरी, गुलाबी व नारंगी रंग के धागों वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। राखियों के साथ चॉकलेट, गिफ्ट पैक व भाई के लिए उपहारों की दुकानों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। फुटकर दुकानदार थोक बाजार से राखियों की खरीदारी कर अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजा रहे हैं। राखी विक्रेता आफताब ने बताया कि इस बार फैंसी राखियों की मांग काफी अधिक है। दुकानदारों की मांग को देखते हुए विभिन्न डिजाइन की राखियों का पर्याप्त स्टॉक किया जा रहा है। धीरू ने बताया कि पारंपरिक धागे के साथ फैंसी राखियों की बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है। इस बार बाजार में अच्छी ब्रिकी होने के आसार बन रहे हैं। अभी से राखियों मांग होने लगी है।